रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला पर भी इस दौरान हमला कर दिया गया।
बसपा कार्यकर्ता ने उनके मुंह पर माइक मार दिया। सांपला को चोट और खरोंचें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रतिमा मामले में पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है। बता दें कि बाड़ियां कलां गांव में मंगलवार तड़के अंबेडकर प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया था। इसी के विरोध में भाजपा और बसपा विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार प्रतिमा के चेहरे और हाथ की उंगली को नुकसान पहुंचा है। पुलिस CCTV खंगाल रही है।
Advertisement


