रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बार फिर से फायरिंग हुई।
घटना जालंधर की बस्ती 9 की है जहां बदमाशों ने चावला मोबाइल शॉप में फायरिंग की। फायरिंग होने से इलाके में भगदड़ मच गई। फायरिंग करके बदमाश भागने लगे तो लोगों ने एक को तो काबू कर लिया लेकिन बाकी के आरोपी फरार हो गए। मामला रंजिश का है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि आज ही जालन्धर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने चार्ज संभाला है और पहले ही दिन शहर में फायरिंग हो गई। हालांकि सीपी सतिंदर सिंह घर बहुत स्टिक स्वभाव के जाने जाते है और आने वाले समय सीपी सतिंदर सिंह एसीपी से लेकर एसएचओज़ को नए दिशा निर्देश दे सकते हैं।
Advertisement


