रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में इंफ्लूएंसर मेड संधू को अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। बदमाश फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। जिस समय यह वारदात हुई तब मेड संधू अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे।
गोली लगने के बाद मेड संधू जमीन पर गिर गए। उसके दोस्तों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना अभी हुई है। मेड संधू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। उसके इंस्टग्राम पर 2.27 लाख और यूट्यूब पर 10.2 लाख फॉलोअर्स है। मेड संधू का पूरा नाम मधुसूदन है जो मेकअप आर्टिस्ट, फैशन और ब्यूटी इंफ्लूएंसर व डिजिटल क्रिएटर है। अमृतसर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले ही एक निहंग सिंह ने उसे धमकी दी थी। वह उसके पेशे, पहरावे से नाराज था।
Advertisement


