रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका बुधवार (1 अप्रैल) को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान फूलका ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े, लेकिन बाद में निराश होकर अलग हो गए। पंजाब में कानून व्यवस्था खराब है। गैंगस्टरवाद, फिरौती कॉल और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आगे आने वाली सरकार BJP की बनाने की कोशिश करेंगे।
Advertisement


