रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस्तियात इलाके में स्पोर्ट्स कारोबार (D नाम से शुरू स्पोर्ट्स कम्पनी) की आड़ में बाप बेटा मिल कर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा लगा कर पांच करोड़ रुपए जीत गए। अलग अलग क्रिकेट मैचों की लीग पर इस तोतले बुक्की ने अपना जाल बिछाया और एक एक करके सभी बेट जीत गया।
कुछ समय पहले इस बुक्की के पीछे पुलिस भी लगी थी लेकिन तब यह काम बंद करके अंडर ग्राउंड हो गया था लेकिन दोबारा एक्टिव होकर इसने पूरा खेल ही पलट दिया। बुक के पैसों में कई प्रॉपर्टी खड़े कर चुके इस बुक्की ने कई पटरों को खाली कर दिया। इससे पहले भी गोरी नाम के इस बुक्की ने कई हेराफेरी करके पटरों को लाखों रुपयों का चुना लगा रखा है। सूत्रों की माने तो यह बुक्की अब विदेश में सट्टे के पैसों को इन्वेस्ट कर रहा है और कहीं न कहीं हवाले के धंधे से भी इसका लिंक जुड़ रहा है। पार्ट टू में इस गोरी नाम के बुक्की को लेकर और नए खुलासे होंगे। उधर इस संबंधी जब डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो से बात करनी चाही तो उनके साथ संपर्क नहीं हो पाया।


