रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के हाइवे पर दिन दिहाड़े कार और बाइक्स पर सवार होकर आए लुटेरों ने दैनिक अखबार के पत्रकार कुश चावला को तेजधार हथियारों की नोक पर लूट लिया। यह घटना पठानकोट रोड पर स्थित श्रीमन अस्पताल के नजदीक मोती नगर में हुई।
कुश चावला किसी काम से वहां से अपने बाइक पर निकल रहे थे कि दो बाइक्स और एक कार में सवार होकर आधा दर्जन युवकों ने कुश को रोक कर उसे तेजधार हथियार मारने की धमकी दी। लुटेरों ने कुश चावला की जेब से 15 हजार रुपए और हाथ से सोने की अंगूठी उतार ली व फरार हो गए। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Advertisement


