रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में कपूर अस्पताल के डॉक्टर जशनीव कपूर की प्रॉपर्टी में जबरी घुस कर कब्जा करने की कोशिश के मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने राजन सिद्धू, उसकी बहन और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
इससे पहले राजन सिद्धू ने डॉक्टर कपूर पर अवैध तरीके से कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाये थे लेकिन जैसे ही डॉक्टर कपूर ने पुलिस समक्ष दस्तावेज रखे तो पता लगा कि राजन सिद्धू ने ही जशनीव कपूर से पैसे लेकर उक्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस राजन सिद्धू, उसकी बहन इत्यादि लोगों की तलाश कर रही है।
Advertisement


