रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में पीजी में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की चीखें सुनकर पीजी के बाहर खड़े उसके दोस्त अंदर पहुंचे। उन्हें वह पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
बॉयफ्रेंड की कमर के पास चाकू लगा है। थाना साहनेवाल पुलिस ने रविवार देर रात युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ रही है। 3 महीने पहले दोनों में दोस्ती हुई थी।
Advertisement


