रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर गोली चला दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी।
महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने मकान का कब्जा लेने आई थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके। इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्डा ने मनविंदर कौर पर गोली चला दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी
Advertisement


