रोज़ा मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के न्यू रत्न नगर में खाली प्लाट से डेड बॉडी मिली है। शरीर पर तेजधार हथियार से काटने के निशान हैं। इससे लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव मिलने की सूचना पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शव को सिविल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक बीमार चल रहा था जिसके चलते उसे 3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय युवक संदीप कुमार के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, संदीप शराब पीने का आदी था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि संदीप का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
Advertisement


