रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला के व्यस्त इलाके लाहौरी गेट में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिन-दिहाड़े कुछ हमलावरों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान लाहौरी गेट के ही रहने वाले जतिंद्र सहगल उर्फ जिंदर के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह खूनी वारदात रविवार दोपहर लगभग 4 बजे की है। जतिंद्र सहगल (जिंदर) जब मोहल्ला लाहौरी गेट क्षेत्र में मौजूद था, तभी अचानक आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि जतिंद्र को संभलने का मौका मिलता, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जतिंद्र को लहूलुहान करने के बाद आरोपी हथियारों को लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
Advertisement


