रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की है। अन्दर स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रेप लगा कर ग्रैंड स्पा सेंटर में रेड की जिसके बाद मौके से दस लड़कियां और 6 युवकों को काबू किया गया। इनमें कुछ विदेशी लड़कियां भी शामिल है। बताया जा रहा है कि थाना सात की पुलिस के साथ स्पेशल सेल भी इस रेड में शामिल थी। जब रेड हुई तब उसका मालिक मौके पर नहीं था। पुलिस द्वारा सभी पर केस दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement


