रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कोमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त दिन शुक्रवार को पंजाब बंद की कॉल दी है।
इस ऐलान के बाद एसजीपीसी समेत कई धार्मिक, सामाजिक, किसान और अन्य जत्थेबादियों ने बंद की कॉल को समर्थन दे दिया है। कोमी इंसाफ मोर्चा के स्पोक्सपर्सन इंद्रवीर सिंह ने पंजाब के लोगों को बंद का समर्थन देने की अपील की। ज्यादा जानकारी देते उन्होंने कहा कि यह बंद पूरे पंजाब में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज पूर्ण तरीके से बंद रखे जाएंगे। इसके इलावा पंजाब के हाईवे भी बंद रहेंगे क्योंकि कोमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य व समर्थक हाईवे पर धरना देंगे। निजी व सरकारी बसों से लेकर प्राइवेट व्हीकल भी नहीं चलने दिए जाएंगे। इंद्रवीर सिंह ने कहा कि शॉपिंग मॉल, दुकानें, शोरूम इत्यादि बंद होंगे। हालांकि उन्हीं तरफ से क्लियर किया गया कि जिन लोगों की फ्लाइट है और उन्हें एयरपोर्ट जाना है उनकी जांच के बाद उन्हें भेज दिया जाएगा। इसके इलावा एंबुलेंस चलने पर कोई रोक नहीं है, मेडिकल सुविधा चलती रहेंगी और केमिस्ट की दुकानें भी बंद नहीं होंगी। इसके इलावा जो लोग किसी शादी में या फिर बारात के लिए जा रहे है उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मीटिंग में ऐसे वाहनों को भी छूट दी गई है। उन्होंने अपील करते कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए इस प्रोटेस्ट का साथ दें और बंद का समर्थन करें।


