रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मानसा में भाभी के अवैध संबंधों से नाराज देवर ने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसे भाई के सुसाइड का जिम्मेदार मानते हुए साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जब युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था, तभी उसने रॉड और कृपाण से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ते पहले ही सुसाइड किया था। छोटे भाई को शक था कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
Advertisement


