Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें

Sponsor: Rozana mail June 3, 2026

दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया

Sponsor: Rozana mail June 3, 2026

स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
  • दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर
  • गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे
  • लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश हुए जालंधर के AAP विधायक रमन अरोड़ा
  • जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का ट्रांसफर, इस सीनियर आईपीएस अधिकारी को मिली कमान
  • जालंधर में ब्लास्ट की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर, कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च शुरू
  • लुधियाना में फैक्ट्री में गैस लीक, बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर
  • अमृतसर में स्कूल फीस के लिए 12वीं क्लास की छात्रा को प्रिंसिपल ने मेंटली टॉर्चर किया, बेइज्जती होने पर छात्र ने जहर निगल कर जान दी, सुसाइड से पहले वीडियो बना आपबीती बताई
  • पंजाब और चंडीगढ़ में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट, 12.4 डिग्री से नीचे रुड़का पारा
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Politics»राष्ट्रपति से मिले भगवंत मान: बोले- संविधान का मजाक बनाया, भाजपा के दो विधायक और सांसद 6 हो गए, राघव चड्ढा ने कहा- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस, पढ़ें पंजाब की एहम खबर
Politics

राष्ट्रपति से मिले भगवंत मान: बोले- संविधान का मजाक बनाया, भाजपा के दो विधायक और सांसद 6 हो गए, राघव चड्ढा ने कहा- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस, पढ़ें पंजाब की एहम खबर

Sponsored By: Rozana MailMay 5, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 90 MLA लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात खत्म हो गई है। वह मीडिया से बात कर रहे हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात में उन्होंने 6 सांसदों के पार्टी से चुने जाने और फिर भाजपा जॉइन करने को लेकर बात की।

CM भगवंत मान ने कहा- मैंने राष्ट्रपति को कहा कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। यह लोकतंत्र का मजाक है। मैंने बताया कि पंजाब में भाजपा के MLA 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की। CM मान से पहले AAP छोड़ने वालों में शामिल राघव चड्ढा और संदीप पाठक की अगुआई में कुछ सांसद राष्ट्रपति से मिले। इसके बाद राघव चड्ढा ने कहा- आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में विलय के बाद पंजाब सरकार बदले की आग में जल रही है। उन्होंने बदले की भावना से पंजाब की स्टेट मशीनरी का AAP को त्यागने वाले सांसदों पर इस्तेमाल किया। राघव ने तंज कसते हुए कहा- जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया भ्रष्टाचारी।

 

राघव ने कहा कि AAP सुबह से शाम तक सब पर बदलाखोरी का आरोप लगाती है, अब वही पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। AAP डेंजरस खेल खेल रही है, इसका अंत बहुत खतरनाक होगा। AAP के पास एक राज्य की पुलिस है। भाजपा की 21 राज्य में सरकार और पुलिस है। बस वह ये समझ लें। सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, FIR से डरने वाले नहीं हैं। इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा-सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा, कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

सीएम मान की बड़ी बातें 

5 आदमी नहीं कह सकते, पार्टी अलग हो गईः दिल्ली जाते समय सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में कहा कि कोई न कोई ऐसा कानून होना चाहिए। ऐसे कोई पांच आदमी इकट्ठे होकर यह नहीं बोल सकते कि हमारी पार्टी अलग हो गई। पार्टी वही हो गई, जो वॉशिंग मशीन के रूप में जानी जाती है।

BJP में जाने का मतलब कानून से ऊपर नहीं, कार्रवाई होगी: CM मान ने कहा- ऐसा नहीं हो सकता कि इनके खिलाफ कोई शिकायत आ जाए तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। क्या भाजपा में जाने का मतलब खुद को कानून से ऊपर समझना हो गया है। भविष्य में भी कोई शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई होगी। कानून तो देश का है और सब पर लागू होगा, चाहे वह मंत्री हो या संतरी हो।

जिस पर ED रेड कराई, उसे 10 दिन बाद सिक्योरिटी दीः CM ने कहा- पहले भाजपा ED के छापे डलवाती है और उसके बाद उसी आदमी को 10 दिन बाद वाई सिक्योरिटी दे देती है। इसका मतलब क्या हुआ। ED और CBI का इस्तेमाल डराने के लिए किया जा रहा है। देश में जबरदस्ती लोकतंत्र नहीं, बल्कि डंडा तंत्र और डर का तंत्र थोपा जा रहा है। इसी मामले में मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्‌ढा की अहम बातें

AAP पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को निशाना बनाया जा रहा है और इसकी शिकायत राष्ट्रपति से की गई है। जब तक वे AAP में थे, तब तक ईमानदार थे, लेकिन छोड़ते ही भ्रष्ट कहे जाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP अब खुद बदले की राजनीति कर रही है।

हरभजन सिंह भज्जी को देशद्रोही कहा गया और उनके परिवार को निशाना बनाया गया। साथ ही राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर कार्रवाई कर दबाव बनाया गया। संदीप पाठक के खिलाफ फर्जी FIR दर्ज की गई। एजेंसियों के जरिए डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है। राघव ने दावा किया कि अब उनके खिलाफ भी झूठा केस दर्ज करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया। AAP के पास सिर्फ एक राज्य की सत्ता है, जबकि BJP 21 राज्यों में है। ऐसे में बदले की राजनीति शुरू हुई तो स्थिति खतरनाक हो सकती है।

राघव ने कहा कि अफसरों पर झूठे केस दर्ज करने का दबाव डाला जा रहा है। ट्रांसफर और सस्पेंशन की धमकियां देकर काम कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की AAP सरकार अब ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। उनके मुताबिक यह सरकार चंद महीनों की मेहमान है। राघव ने कहा कि राष्ट्रपति को बदले की राजनीति और दुरुपयोग की पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। राघव ने कहा कि पंजाब में व्यापारी और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इस बात को मुख्यमंत्री जितनी जल्दी समझ लें, उतना बेहतर होगा।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026

गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026

लुधियाना में फैक्ट्री में गैस लीक, बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर

Sponsor: Rozana MailJune 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
  • दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,343

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,165

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,631

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,439
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.