रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इससे जुड़ी धमकी भरी ई-मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था।
जिसमें कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे। इस मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी ‘सतलुज’ फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म OTT से वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को भी धमकी दी है।
ईमेल में लिखा…
मोदी बम धमाके @17 जुलाई
आज स्कूल निशाने पर हैं।
पंजाब बनेगा खालिस्तान “सतलुज” बनेगा खालिस्तान।
हम अपने सिख भाई दिलजीत दोसांझ के साथ हमेशा खड़े हैं।
“शहीद खालड़ा जिंदाबाद”
मोदी बम धमाके।
मोहाली स्कूल – दोपहर 1:11 बजे।

मोहाली मेयर कार्यालय – दोपहर 3:11 बजे।
17 जुलाई जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर IED विस्फोट होंगे। रवनीत बिट्टू, जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है। “बिट्टू, अब समय आ गया है कि तू अपने दादा बेअंत सिंह से जाकर मिले।” बिट्टू के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।


