रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटे को मृत मानकर परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया और 20 दिन पहले अंतिम रस्में व भोग भी कर लिया, वही युवक अब जिंदा मिला है।

युवक कपूरथला की सेंट्रल जेल में बंद मिला। परिवार को जब जेल कर्मचारी का फोन आया तो पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जेल पहुंचकर बेटे को सामने देखा तो सभी हैरान रह गए। बता दें कि करीब 22 दिन पहले कपूरथला पुलिस को कंजली के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। परिवार ने लापता चल रहे अपने बेटे के रूप में शव की पहचान की थी। पहचान के बाद पुलिस ने शव परिवार को दे दिया। इसके बाद परिवार ने 13 अगस्त 2026 को उसका अंतिम संस्कार किया। मामले में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। DSP शीतल सिंह के अनुसार, किस स्तर पर लापरवाही हुई ये भी जांचा जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा। अब ये भी जांच की जा रही है कि वो शव किसका था, जिसका अंतिम संस्कार उन्होंने अपने बेटे का समझकर किया था।


