रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): होशियारपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। वह उनसे करीब 100 मीटर की दूरी पर थी।
जानकारी के अनुसार मृतका गुनगुन का परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव का रहने वाला है। यह परिवार दसूहा के बसी जलाल गांव में रहकर मजदूरी के जरिए अपना गुजारा करता है। मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से लगभग 100 मीटर दूर एक मोटर के पास पेड़ की छांव में लिटा रखा था।
Advertisement


