रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन में एक महिला को करंट लगाकर हत्या कर दी गई। यह महिला आर्मी के पूर्व जवान की पत्नी थी। दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। तभी घर में मौजूद अकेली महिला ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने पास पड़ी नंगी तारों को स्विच में लगाकर महिला को करंट लगा दिया।
इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। उसकी बाजू पर काले निशान भी पड़ गए। इसके बाद घर से करीब 70 हजार रुपए नकद और सोने की बालियां, चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद घर में काम करने वाली आई तो उसने महिला को जमीन पर लेटा देखा। महिला की सांसे न चलती देख उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को बदमाशों के घर में घुसने और निकलने की CCTV फुटेज भी मिली है।
Advertisement


