रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में ASI की हत्या के बाद अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट पुलिस खास हिदायतें जारी की है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी ऑर्डर की कॉपी पोस्ट भी की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसे फर्जी बताया जिसके बाद मजीठिया ने ऑर्डर नंबर तक बता दिया।
जानकारी अनुसार मजीठिया द्वारा जो ऑर्डर दिखाए गए उसमें लिखा है कि इन जिलों का कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी ज्वाइन करने आता है तो वो खाकी वर्दी में नहीं आएगा। थाने या ऑफिस आकर वह वर्दी डालेगा। ड्यूटी ऑफ करने के बाद भी वह थाने या ऑफिस से ड्रेस बदल कर घर वापिस लौटेगा। ऑर्डर में लिखा है कि यह खास ध्यान रखा जाए कि पब्लिक में मुलाजिम की किसी भी प्रकार से पहचान न हो। इसके इलावा नाका बदलने या छोड़ने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देनी होगी। 360 डिग्री के एंगल से नाकाबंदी की जाएगी और पुलिस मुलाजिम ड्यूटी दौरान असले के साथ सतर्कता से ध्यान देगा। ऑर्डर में पुलिस मुलाजिमों की सुरक्षा के लिए और भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पुलिस को यह ऑर्डर इस लिए देने पड़े क्योंकि अमृतसर में ASI की हत्या के बाद पुलिस को इनपुट मिले है कि इन चार जिलों में पाकिस्तान हैंडलों ने कुछ युवकों को लालच देकर पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने के आदेश दिए हैं।


