रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव दौलतपुरा के नौजवान की फिलीपींस की राजधानी मनीला शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 8 मई की है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। रणजीत कर्ज देने का काम करता था और कुछ लोगों से उसकी बहस हुई थी।
इसके बाद रिकवरी के लिए जाते समय रणजीत पर घात लगाकर हमला किया गया। पॉइंट ब्लैंक रेंज से उसके सिर में पीछे की तरफ गोलियां मारी गईं। बताया जा रहा है कि रणजीत परिवार के साथ मनीला में रहता था। परिवार में बड़ा भाई, पत्नी, बेटा और बेटी थे। मौत की सूचना के बाद फिरोजपुर जिले के गांव दौलतपुरा में शोक की लहर दौड़ गई है।
Advertisement


