रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मंगलवार शाम जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट फेस टू में स्थित padrino हुक्का बार में रेड की। पुलिस ने padrino में से हुक्का पी रहे ग्राहकों और स्टाफ को हिरासत में ले लिया। अन्दर से पुलिस को हुक्के, फ्लेवर और तंबाकू मिले है।
एडीसीपी टू राकेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि PADRINO रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस टीम तैयार करके वहां रेड कर दी तो हुक्के इत्यादि बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो स्टाफ को सदस्यों को हिरासत में लिया है जबकि ग्राहकों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त इमारत सील की जाएगी। थाना सात में PADRINO के मालिक और स्टाफ खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement


