रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा में बैंक की टीमों ने पुलिस बल के साथ रेड की। सूत्रों के मुताबिक एक सैलून के साथ रूम सील किए जा रहे हैं। बैंक व पुलिस के आला अफसर होटल के अंदर मौजूद हैं, जबकि होटल के गेट पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

यह होटल कांग्रेस के पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद खंगूड़ा कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिर से AAP को अलविदा किया और कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी वह मलेरकोटला जिले की अमरगढ़ सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। जस्सी खंगूड़ा ने जब आम आदमी पार्टी जॉइन की थी तब वो अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से एक थे। केजरीवाल पार्क प्लाजा में ही रहते थे। ये होटल भाई वाला चौक पर स्थित है।
Advertisement


