Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें

Sponsor: Rozana mail June 3, 2026

दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया

Sponsor: Rozana mail June 3, 2026

स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
  • दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर
  • गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे
  • लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश हुए जालंधर के AAP विधायक रमन अरोड़ा
  • जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का ट्रांसफर, इस सीनियर आईपीएस अधिकारी को मिली कमान
  • जालंधर में ब्लास्ट की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर, कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च शुरू
  • लुधियाना में फैक्ट्री में गैस लीक, बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर
  • अमृतसर में स्कूल फीस के लिए 12वीं क्लास की छात्रा को प्रिंसिपल ने मेंटली टॉर्चर किया, बेइज्जती होने पर छात्र ने जहर निगल कर जान दी, सुसाइड से पहले वीडियो बना आपबीती बताई
  • पंजाब और चंडीगढ़ में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट, 12.4 डिग्री से नीचे रुड़का पारा
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक और रसूखदारों से परेशान होकर टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड किया, मरने से पहले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की, बोला- दिल नहीं करता जाने का लेकिन मजबूर हो गया, पढ़ें पूरी खबर
Punjab

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक और रसूखदारों से परेशान होकर टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड किया, मरने से पहले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की, बोला- दिल नहीं करता जाने का लेकिन मजबूर हो गया, पढ़ें पूरी खबर

Sponsored By: Rozana MailApril 5, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला में हलका शुतराना में एक टैक्सी ड्राइवर ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने एक पूर्व विधायक और कुछ रसूखदार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

उसने कहा- कुछ लोगों ने मुझे और मेरे बच्चों को टैक्सी स्टैंड पर पीटा। इन्हें पूर्व विधायक की शह है। इसलिए, पूर्व विधायक उल्टा हम पर ही FIR करने का दबाव पुलिस पर डाल रहा था। इसलिए, मुझे मरना पड़ रहा है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो हमझेरी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के अंतिम वीडियो और मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर 4 नामजद सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वीडियो में टैक्सी ड्राइवर ने कहा:  बलजिंदर सिंह ने मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में 28 मार्च की घटना बताई। उन्होंने कहा- टैक्सी स्टैंड पर एक छोटा सा झगड़ा हुआ था। मैं बिल्ला और मेजर सिंह मेहरा का बीच बचाव कर रहा था, लेकिन मेजर ने मुझे ही मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं। मुझे नहीं पता था कि बिल्ला और मेजर ने यह ड्रामा मुझसे लड़ने के लिए बनाया गया था।

मुझे टैक्सी स्टैंड पर पीटाः पीड़ित ने बताया- मैंने उन्हें समझाया कि बेटियों को गाली मत दो, गालियां देना बुरा है, लेकिन वे दोनों मुझ पर ही उल्टे पड़ गए। मैंने मेजर से माफी भी मांगी कि भाई, कोई गलती हुई तो माफ करना, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी मेजर सिंह गुस्सा हो गया और अपने भाई पीचा और अन्य साथियों को बुला लाया। पीचा ने बाहर से कुछ अनजान लोगों को बुला लिया। कोई शर्मा एक करोड़पति का दामाद है। उन्होंने उसे बुलाया, वह कुछ चार-पांच और लोगों को साथ लेकर आया और आकर मुझे टैक्सी स्टैंड पर पीटने लगा।

अनजाने में विवाद बढ़ गयाः वीडियो में पीड़ित बोला- मैंने उन्हें बहुत समझाया कि भाई मेरा क्या कसूर है? मैंने तुमसे भी यही कहा है कि बेटियों को गाली मत दो। बेटियों को गाली देना बुरा है। दूसरी बेटियां और बहनें भी वहां से गुजर रही थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं सुना। मुझे नहीं पता था कि यह विवाद इतना बड़ा हो जाएगा।

मेरे बच्चों को भी पीटाः बलजिंदर ने बताया- इन्होंने जब मुझे मारा तो मैंने घर पर फोन किया। मैंने उन्हें पूरी बात बताई। इतने में बंटी कहने लगा कि मैंने उसे लड़की की गाली दी है। इसके बाद उसने मुझे बेरहमी से पीटा। जब वहां मेरे बच्चे आए तो उन्हें भी इन्होंने पीटा। मेरी गाड़ी तोड़ दी और कहने लगे कि तू अब लेकर जा।

पूर्व MLA ने FIR का दबाव डाला: पीड़ित कह रहा है- मुझे नहीं पता कि इनका सिर किस तरह फट गया? यह इन्हीं की चाल है। इनकी खुद की ही चाल है। मेरे घर में ही टैक्सी स्टैंड है। ये मुझे घर पर ही पीटने आ गए और मुझे व मेरे परिवार पर 307 का पर्चा करवाने लगे। पूर्व MLA निर्मल सिंह की इन्हें शह है। उसने ही थाना सिटी इंचार्ज को दबाया और मेरे खिलाफ पर्चा करने के लिए मजबूर किया।

मेरी जात को गाली दीः वीडियो में बलजिंदर ने कहा- मैं इनके कारण तंग आकर मरने लगा हूं। सल्फास खा रहा हूं। इन्होंने हमारी जात के लिए भी बोला। मैंने कभी किसी की जात के खिलाफ नहीं कहा। टैक्सी स्टैंड में अक्सर लड़ाइयां होती हैं, लेकिन हमने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। MLA कोई कोई भगवान नहीं है। बिना वोट के MLA नहीं बन जाते। हमने भी वोट डाला होगा।

इंसाफ के लिए खड़े रहना: पीड़ित ने कहा- नया MLA अच्छा है। उसने कहा कि बैठकर बात कर लो, लेकिन पुलिस कहती है कि प्रेशर ही इतना है, पर्चा देना पड़ेगा। अब तुम पर्चा दो या न दो, लेकिन मैं तो जा रहा हूं। टैक्सी स्टैंड वालो, इंसाफ पर खड़े रहना। मैंने कभी किसी को गलती से या अचानक कोई गाली दी हो तो उसे भूल समझ कर माफ कर देना। आज शाम को मैं इस दुनिया को अलविदा कह दूंगा।

मेरा कोई दुश्मन नहीं था: बलजिंदर ने कहा- किसी का

दिल नहीं करता दुनिया से जाने को। चाहे वह कीड़े-मकोड़े ही हों। वह चाहते हैं कि मैं दुनिया देखकर जाऊं। दुश्मन तो मेरा कोई नहीं था। इंसान दुनिया में एक बार आता है। पता नहीं अगला जन्म मिलेगा कि नहीं।

पुलिस ने FIR दर्ज की

इस मामले में जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कृष्ण सिंह के बयान और वायरल वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें मेजर सिंह, कर्मजीत सिंह उर्फ पीचा बंटी (निवासी पातड़ां) और दीपक (निवासी समाणा) के अलावा कुछ अज्ञात व्यक्ति आरोपी हैं।

पूर्व विधायक बोले- यह राजनीतिक साजिश

जान देने से पहले बलजिंदर सिंह ने गाड़ी में बैठ वीडियो बना सुसाइड के कारण बताए।

मामले में नाम आने पर शुतराना के पूर्व विधायक निर्मल सिंह ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा- मैं काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर हूं। मैं न तो मृतक को जानता हूं और न ही इस घटना से मेरा कोई लेना-देना है। मुझे एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026

गुरदासपुर के मुल्तानी अस्पताल में धमाका, तीन बार पहले भी हमले हो चुके, इमारतों के शीशे टूटे

Sponsor: Rozana mail June 2, 2026

लुधियाना में फैक्ट्री में गैस लीक, बाप बेटे समेत तीन लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर

Sponsor: Rozana MailJune 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग कमरों तक पहुंची, अबतक 21 लोगों की मौत, इनमें बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक, तीसरी मंजिल से जान बचाने के लिए कूदे लोग, देखें दर्दनाक और खौफनाक तस्वीरें
  • दिल्ली में नामी रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगी, दस लोग जिंदा जले, कई लोगों का रेस्क्यू किया
  • स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने के बावजूद क्लास लगाने स्कूल जा रही लेडी टीचर की एक्सीडेंट में मौत, जालंधर के सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी सिविल ड्रेस में बुलाए जा रहे स्टूडेंट, प्रशासन बेखबर
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,343

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,165

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,631

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,439
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.