रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई।
Advertisement


