रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अभी अभी कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसे टारगेट किलिंग का नाम दिया गया है।
आतंकियों ने काम कर रहे मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है। फायरिंग करने के बाद आतंकी फरारा हो गए। सूचना मिलते ही आर्मी ने मौके पर पहुंच कर जांच पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायल मजदूर को अनंतनाग में रेफर किया गया है।
Advertisement


