रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है।
आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस की CIA टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह सबूत के आधार पर की गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Advertisement


