रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाइवे पर भगत सिंह कॉलोनी के बाहर हाईवे पर खड़े टिप्पर में तेज़रफ्तार स्विफ्ट कार जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। गाड़ी जालंधर की ही बताई जा रही है।
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। आखिरकार हाईवे पर इस तरह से खड़े होने वाले हैवी वाहनों पर सख्ती क्यों नहीं बरती जा रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सिविल एकी मोर्चरी में रखवा दिया है।
Advertisement


