रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधा के शाहपुर स्थित CT INSTITUTE में हिन्दू और मुस्लिम छात्र आपस में भिड़ गए। सूत्रों का दावा है कि कैंटीन के खाने से दवाई जैसा कुछ निकलने पर हिन्दू छात्र ने कैंटीन वाले से शिकायत दी जिसके बाद असंतुष्ट जवाब मिलने पर हिन्दू छात्र ने अपने साथी छात्र बुलाये तो दूसरी तरफ से भी बिहार और कश्मीर के मुस्लिम छात्र इकट्ठा हो गए।

दोनों में काफी हाथापाई हुई जिसके बाद तेजधार हथियार भी चले। आनन फानन में पुलिस प्रशाशन मौके पर पहुंचें। कुछ छात्र घायल भी हुए हैं जिन्हें अज्ञात अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रोजाना मेल के पास अभी किसी प्रकार के पुष्ट बयान नहीं आए है। आरोप है कि मुस्लिम छात्रों ने इकट्ठा होकर हिंदू छात्रों के कमरों में जाकर हमला किया और तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


