रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से पीछे हो चुकी है। इससे पहले मामला बनर्जी 20 हजार वोटों से आगे चल रही थी लेकिन 15वें पड़ाव में वह पीछे हो गई है और भाजपा के सुविंदू अधिकारी भवानीपुर से आगे निकल गए है।
इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने इलाके के बूथ पर पहुंच कर हंगामा भी किया था। टीएमसी ने ममता के पिछड़ने पर दोबारा गिनती की मांग की है। उधर बीजेपी बंगाल में 200 सीटों के पर हो गई है। इस समय बीजेपी 204 सीट से आगे है जबकि 55 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। ममता 218 वोटों से पीछे है जिसके बाद काउंटिंग रोक दी गई। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बंगाल में कमल खिल गया है। वहीं बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों पर जीत गए हैं। बंगाल में चीफ सेकेट्री ने आदेश जारी किए है कि किसी भी दफ्तर ने कोई भी फाइल गायब न हो।


