रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ चुके हैं। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। 
इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, CM कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है। इधर, BJP के सुवेंदु अधिकारी आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। CM ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। एक दिन पहले ममता ने भवानीपुर सीट से हारने के बाद उन्होंने वोट लूटने का आरोप लगाया था। वहीं पश्चिम बंगाल के आसनसोल में श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मैनेज किया जाने वाला एक दुर्गा मंदिर कई सालों तक बंद रहने के बाद भक्तों के लिए फिर से खुल गया। BJP नेता अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट पर 40,839 वोटों के अंतर से जीती हैं।


