रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहीद भगत सिंह कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने सिख युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कॉलोनी के रहने वाले रवींद्र सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने उसके भाई को सोची समझी साजिश के तहत सीसीटीवी कैमरों से दूर बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं गया। पड़ोसियों ने अपने साथी भी बुला रखे थे जिन्होंने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी पगड़ी तक उतर गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना एक की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है।
Advertisement

