रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 30 दिन की पैरोल पर आए डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम की कुछ बातों ने लोगों को हैरान कर दिया। राम रहीम ऑनलाइन सत्संग में दावा किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर विराट कोहली ने उनसे गुरु मंत्र लिया था। वह पहली बार 2007- 2008 में आए थे और फिर 2010 में आए थे।
राम रहीम ने दावा किया कि कई पाकिस्तानी मुस्लिम प्लेयर भी गुरुमंत्र यानी कलमा से जुड़े हैं। आगे राम रहीम ने कहा कि कोहली के साथ जाहिर खान, शिखर धवन और यूसुफ पठान पैसे खिलाड़ी उनसे सीखने आते हैं। उनके पर ट्रेनिंग देते की वीडियो भी पड़ी हैं। वह अब चाहे अब मेरा नाम लें या न लें, यह उनकी मर्जी है। आगे राम रहीम ने दावा किया कि मैं आज भी 32 गेम्स खेलता हूं लेकिन उनमें कब्बड्डी शामिल नहीं है। राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति हत्या कांड में उम्र कैद की सजा काट रहा है जो अभी जेल से 30 दिनों की। पैरोल पर आया हुआ है। राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हैड क्वार्टर में मौजूद है जो डेरे की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के लिए आया है। सूत्रों की माने राम रहीम अपनी मुख्य शिष्या और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को डेरे की पावर दे सकता है। हालांकि डेरा मैनेजमेंट इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा।




