रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली है। गेंद करते हुए वरुण चक्रवेदी ने न्यूजीलैंड की टीम को अपने चक्र में फंसाया तो रोहित की बिग्रेड में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे। गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के छक्के छुड़ा दिए। कोहली को छोड़ सभी बल्लेबाजों ने भारत को यह जीत हासिल करवाई।
दुबई में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाए। भारत ने 47 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 240 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 29 और श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को सैंटनर ने आउट किया।
क
प्तान रोहित शर्मा ने 76 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। दोनों के बीच 105 रन की पार्टनरशिप भी हुई। विराट कोहली 1 ही रन बना सके। न्यूजीलैंड से मिचेल सैंटनर 2 विकेट ले चुके हैं। रचिन रवींद्र और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट लिया।




