रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में जम्मू जा रहे टूरिस्टों से भरी बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया।
यह हादसा आज सुबह-सुबह हुआ। यह हादसा आज सुबह जालंधर के भोगपुर कस्बे के काला बकरा इलाके में हुआ। मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
6 घायलों का इलाज जालंधर के जौहल अस्पताल में चल रहा है। घटना के वक्त बस को सतविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह चला रहा था। वह जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके का रहने वाला था। गुरबदन सिंह, सुनील पुत्र सुरेश और अन्य दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। साथ ही हादसे का शिकार हुई बस अशोक बस सर्विस की है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।




