रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के बाद जीत की खुशी में रैली निकाल रहे लोगों पर एक समुदाय ने हमला कर दिया। घटना मध्यप्रदेश के महू की है जहां टीम इंडिया की जीत के बाद निकल रहे रैली दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके।
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने 12 केंकरीब बाइक्स की तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। दो कारें भी तोड़ दी जबकि मंदिर पर भी पथराव किया।
पथराव के बाद बढ़ा विवाद
जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है। इस विवाद की सूचना मिलते ही 300 से ज्यादा पुलिस ऑफिसर पहुंचे। सेना के साथ साथ दस थानों की पुलिस मौके पर थी।
आर्मी की 8 जवानों की टुकड़ी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी बुलाया गया है। इस विवाद में फिलहाल किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने किसी के खिलाफ केस भी दर्ज नहीं किया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी और आगजनी करने वालों की पहचान की जाएगी। किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। होली और रमजान पर शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस-प्रशासन तैयारी कर रहा है।
महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा,
“







वीडियो में जो लोग पथराव करते नजर आ रहे हैं, उन सब की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रद्रोह ताकतें, जो पनप रही हैं, उन्हे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से बात कर पथराव करने वालों की पहचान कर सभी पर कार्रवाई होगी। देश द्रोहियों से निपटने के लिए सरकार सक्षम है।




