रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फ्रेंड्स कॉलोनी में दो बच्चों की मां ने संदिग्ध हालातो में सुसाइड कर ली। आरोप है कि विवाहिता की उसके ससुरालियों ने गला घोट कर हत्या की है। मृतका के मायके पक्ष ने कहा कि एक साल पहले उनका राजीनामा भी हुआ था लेकिन उसके बाद उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया।
बेटी को पहले लड़की होने पर प्रताड़ित किया जाता था लेकिन बाद में जब बेटा हुआ तो फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले उनकी बेटी को खाना तक नहीं भेजते थे जिसके कारण बेटी के लिए मायके से खाना जाता था। उधर मृतका के परिजनों का कहना है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सड़के जाम कर देंगे। परिजनों ने कहा कि रात को ही उनकी बेटी की हत्या की गई और तड़के शव को सिविल अस्पताल में रख कर ससुराल वाले फरार हो गए थे।
Advertisement





