रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह

सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने की।
करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को दी गई शिकायत में बताया गया था कि सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। पूर्व मंत्री हैनरी ने कहा कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
Advertisement





