रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब के थाने में हैंड ग्रेनेड फैंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आकाशदीप बब्बर खालसा के साथ जुड़ा हुआ था। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हथियार सप्लाई कर रहा था।
आरोपी आकाशदीप काफी समय से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। पंजाब पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि आकाशदीप हथियारों के बड़े नेटवर्क का जानकार है।
Advertisement





