रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर से मिलने गए भाजपा के पार्षदों का जमकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद अब थाना डिवीजन नंबर-5 में भाजपा के पार्षदों सहित अज्ञात लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
FIR में कुलवंत सिंह कांती, विशाल गुलाटी, जतिंदर गोरयन, मुकेश खत्री और गौरवजीत गोरा का नाम हैं। जबकि, 20 लोग अज्ञात हैं। इनके खिलाफ धारा 221, 132, 125(4), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। इस पर SHO बिक्रमजीत सिंह ने कहा है कि पार्षदों के खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है, उसमें जल्द ही गिरफ्तारियां डाली जाएंगी।
Advertisement





