रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पठानकोट जिले में चक्की पुल नाके पर तैनात एक हवलदार की एके 47 से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हवलदार बलवीर पाल सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी मनदीप सिंह सलोत्रा ने बताया कि गोली लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में इसे एक हादसा माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रायफल साफ करते हुए ही गोली चली है।
Advertisement





