रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने शुक्रवार सुबह जालंधर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधा मुठभेड़ हो गया जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं।
सूचना मिली थी कि जालंधर के गांव गोरसिया में सन्नी सिंह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही ANTF की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सन्नी सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में सन्नी का साथी देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। वहीं, सन्नी के कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी है। जख्मियों का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है।





