रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना जिले में आज एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है। आरोपी पिता बेटी पर किसी लड़के के साथ बातचीत का शक करता था। जिस कारण उसने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी है। बच्ची का जब तक दम नहीं टूट गया आरोपी उसका गला दबाता रहा।
फिलहाल पुलिस अभी मौत के असल कारणों का पता करने में जुटी है। बच्ची का शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव उसकी मां और अन्य के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन का रिमांड पर लिया है।
Advertisement





