रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में शनिवार शाम दिनदहाड़े डकैती हो गई। हथियारबंद 5 बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर साढ़े 9 लाख रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए।
बदमाशों ने जाते वक्त सिक्योरिटी गार्ड और कर्मचारियों पर हमला भी किया। भीड़ भरे बाजार में हुई डकैती से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। साथ ही शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। शाखा कर्मचारियों के मुताबिक, बदमाश ऑडिटर बनकर अंदर घुसे थे। शाखा कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरे सोने के 150 पैकेट ले गए है। वारदात के समय शाखा में 18 से 20 करोड़ का सोना रखा हुआ था। 150 पैकेट में कितना सोना गया, इसका आकलन किया जा रहा है।
Advertisement





