रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश के असार बन रहे हैं। दरअसल, नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत में मानसून सक्रिय होगा। पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के लिए ये चिंता की घड़ी है।
इस समय पंजाब के 7 जिले कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर बाढ़ की चपेट में हैं। अगर पहाड़ों पर बारिश का असर अधिक होगा तो मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। इससे आने वाले दिन 5 दिन पंजाब के लिए काफी अधिक सतर्कता भरे रहने वाले हैं। पौंग डैम से बीते दिन 69 हजार 800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसका असर होशियारपुर के टांडा में देखने को मिला है और अन्य जिलों में भी इसका असर हो सकता है। जलाशय का स्तर 1,384.45 फुट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 1,390 फुट के करीब है। नदी में लगभग 1.15 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। जिसके चलते टांडा के 6 गांवों गंडोवाल, रारा मंड, तल्ही, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला में पानी घुस गया है और धान की फसल डूब गई है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम
अमृतसर– हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
जालंधर – हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
लुधियाना– हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पटियाला – हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मोहाली– हल्के बादल छाएंगे, बारिश के भी आसार हैं। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।





