रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर भव्य सजावट की जा रही है। इस अवसर पर मंदिर को 400 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। फूलों में ऑर्किड, लिली, गुलाब, जरबेरा, कमल और गेंदे शामिल हैं।
फूलों की आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, केरल, पुणे, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से की गई है। साथ ही विदेशों से भी फूल मंगाए गए हैं। इनमें हॉलैंड, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, केन्या और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सजावट के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से 200 कुशल कारीगर पहुंचे हैं। उनकी मदद के लिए करीब 100 श्रद्धालु भी जुटे हैं। कारीगर फूलों से गोले, झूमर और जंजीरें बना रहे हैं। खंडा और एक ओंकार के प्रतीक भी विशेष झालरों के रूप में तैयार किए जा रहे हैं।
Advertisement





