रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हादसा बुधवार, 22 अ


क्टूबर 2025 को हुआ।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह पंजाब में कहां का रहने वाला हैं।अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा कैलिफोर्निया के ।-10 फ्रीवे पर हुआ। जशनप्रीत सिंह का ट्रक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और उसने पहले सड़क के बीच खड़ी छोटी कारों को टक्कर मारी, फिर साइड में खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब दस वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की आशंका है। वर्तमान में आरोपी को सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग की हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इससे पहले 12 अगस्त को लुधियाना के रहने वाले हरजिंदर सिंह द्वारा अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रक का यू-टर्न लेते समय हादसा हुआ था और उसकी गलती की वजह से तीन लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद कोर्ट ने 45 साल की सजा सुनाई हुई है।


