रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास मंगलवार को दोपहर 1 बजे जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 27 घायल हुए हैं।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मलबे की जांच कर रहे हैं। पाकिस्तानी जियो न्यूज के मुताबिक, यह विस्फोट एक सुसाइड अटैक था। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का सिर घटनास्थल पर मिला है, जिससे आत्मघाती हमले की पुष्टि हुई है।


