रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में शाही मोहल्ला में 10 नकाबपोश हमलावरों ने एक टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के घर पर पर गोलियां चलाई और पत्थर फेंके। इस घटना के बाद रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। सभी हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे

। घर के बाहर चीखने-चिल्लाने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हमलावरों ने कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई मेन गेट के आर-पार हो गईं। गोली लगने से मकान के दरवाजे पर लगा कांच टूट गया। इसके अलावा बाहर बदमाशों ने ईंटें और पत्थर भी फेंके गए। शाही मोहल्ला के निवासी पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात घटना लगभग 1.15 बजे की है। “मैंने सड़क से तेज आवाजें और गोलियों की आवाज सुनी। जब मैं बाहर निकला, तो मेन गेट पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गया। घर के अंदर कांच के शीशे टूट गए थे और गोलियां आंगन में गोलियों के अवशेष पड़े मिले।


