रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बीती रात एक घर में भीषण आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। घायल को सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी पुष्टि SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल है।
DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि यह हादसा
नौहराधार के तलांगना गांव में बीती रात तीन बजे के बीच पेश आया। घर पर कुल सात लोग थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। इससे घर पर रखा LPG सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। आग लगने के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह आग मोहन लाल के घर पर लगी। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मोहन लाल के घर पर मेहमानी करने आए थे और हादसे का शिकार हो गए।


